युवा कांग्रेस ने सहायक शिक्षकों के 2300 रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव - कोंडागांव जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार कलेक्टर कोंडागांव की अनुपस्थिती मे एसडीएम कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उल्लेख किया गया कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा याचिका क्रमांक 3052/2025 सहित अन्य याचिकाओं में पारित आदेश के अनसार शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ किया जाये।याचिका क्रमांक WPS 3052/2025, 3999/2025 एवं 3946/2025 में शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक पदों पर रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का आदेश दिनांक 26/09/2025 को पारित किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश किया है कि सम्पूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया 2 माह कि भीतर पूर्ण किया जाये।
जिला अध्यक्ष पीताम्बर नाग ने कहा- सभी अभ्यर्थी लगभग 2 वर्षों से योग्य होने के बावजूद नियुक्ति से वंचित है। उन्होने अपने अधिकारों के लिए कठिन संघर्ष किया है एवं आर्थिक तंगी के बावजूद माननीय उच्च न्यायालय में याचिकाएं प्रस्तुत किये। माननीय न्यायालय ने उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभ्यार्थी के पक्ष में निर्णय दिया है तथा विभाग को शीघ्र नियुक्ति प्रारंभ करने एवं 2 माह के भीतर पूर्ण करने का आदेश दिया है।पीतांबर नाग ने कहा कि सरकारी नौकरी पाना प्रत्येक बेरोजगार अभ्यार्थी का सपना होता है। यह पद अभ्यार्थी के भविष्य और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है कई अभ्यार्थी की आयु सीमा लगभग समाप्ति की ओर है जिसके कारण यह भर्ती उनके लिए अन्तिम अवसर है।ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ.ग. द्वारा पारित आदेश का पालन करते हुए शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के पूरे 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र 1:3 के अनुपात में प्रारंभ किया जाये। सरकार से यही मांग करते है
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष पीताम्बर नाग, रितेश पटेल महामंत्री, नरेन्द्र देवांगन, कमलेश दुबे, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ललित सालम , विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीराम नेताम, हरप्रीत कौर, अजय बाला, मोंटी बैरागी, गजेन्द्र माली, प्रताप सिंह मारपी, बिरसिंग नाग, अजय माली, कमलेश सालम, नीलकमल नाग, भारी संख्या मे युवा कांग्रेसी कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।







