मनरेगा क़ानून मे बदलाव को लेकर कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम
गोडसे को पूजने वाली भाजपा को गाँधी जी के नाम से है नफ़रत- मोहन मरकाम

कोंडागांव - कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंपर्क अभियान पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेसी गांव गांव पहुंच रहे हैं। कोंडागांव ब्लॉक मे शनिवार को पांचवे दिन की पदयात्रा चिपावंड से शुरू होकर भगदेवा, बफना, फरसगांव होते हुए 10 किलोमीटर की दुरी तय कर डोंगरीगुड़ा पहुंची जहाँ पर कार्यक्रम का समापन हुआ।पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी ग्रामीण मजदूर एवं किसानों से मिलकर कांग्रेस की यूपीये सरकार के दौरान मजदूर हितों को ध्यान मे रखकर लाई गयी महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना को भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से नफ़रत की आड़ मे मजदूरों की मजदूरी के अधिकार को खतम करने जा रही है जिसके विरोध मे मजदूरों के साथ किसानों के साथ आमजन की आवाज को बुलंद करने कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से जनसंपर्क कर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही है यह बता रहे हैं।गांव गांव मे चौंक चौराहों पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कहा देश के प्रथम आतंकवादी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को पूजने वाली भाजपा गाँधी जी के नाम से इतनी नफ़रत करती है की इन्हें मनरेगा क़ानून को समाप्त करने की जरूरत पड़ गयी पूज्य महात्मा गाँधी जी को विश्व के 80 देशों मे पूजा जाता है विश्व के राष्ट्रध्यक्ष ज़ब भारत आते हैं तो बापू को नमन करने से नहीं चूकते परन्तु भाजपा को गाँधी जी से नफ़रत है।मनरेगा के माध्यम से 12 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रही थी जिसे खतम करने का काम भाजपा ने किया है कोरोना काल मे मनरेगा मजदूरों के जीवन मे बड़ा सहयोगी साबित हुआ है लोगों के जल व जीवन स्तर मे सुधार हुआ है।कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी और मजदूर हित मे जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटायेगी किसी भी सूरत मे मजदूरों के हितों की रक्षा मे पीछे नहीं हटेगी,किसान विरोधी बिल को जिस तरह सरकार ने वापस लिया ठीक वैसे ही मनरेगा क़ानून को भी यथावत रखना होगा।प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जिला प्रभारी नरेश ठाकुर ने कहा केंद्र मे बैठी मोदी सरकार प्रदेश की विष्णुदेव सरकार लगातार देश प्रदेश की जनता को झूठ के सहारे जुमलें परोस रही है आज किसान मजदूर बेरोजगार से लेकर हर वर्ग परेशान है 2022 तक हर एक व्यक्ति का अपना खुद का मकान होगा देश भर मे बुलेट ट्रेन दौड़ेगी बेरोजगारों को नौकरी देंगे जैसे नटवरलाल के सपने दिखाकर शिक्षित युवाओं को पकोड़ा तलने की नसीहत दे रहे हैं सरकार मे बैठे लोग क्या यही है मोदी की गारंटी क्या यही है विष्णु का सुशासन? कांग्रेस पार्टी सत्ता मे रहे या विपक्ष मे जनता के हितों की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी का मूल सिद्धांत है जनहित मे कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता आमजन के साथ खड़ा है।कार्यक्रम के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला प्रभारी नरेश ठाकुर,पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, महामंत्री द्वय रितेश पटेल, बाबा खान,भारत देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, नंदू दीवान, सनी चोपड़ा,ब्रिज सोढ़ी, अनुराग पटेल, मंडल अध्यक्ष पीलाराम बघेल, योगेंद्र राठौर, सेवक दीवान, इरशाद खान, योगेंद्र पोयाम, जनपद सदस्य श्रीमती लालमती देवांगन, जेठू पोयाम,जयराम मरकाम, उमा दीवान, लेखनी प्रधान, गुणमती नायक, रंजीता अग्रवाल,अनीता पोयम, आरती नेताम, नीलू देवांगन, गीता मेश्राम सोशल मीडिया इंचार्ज रविन्द्र दीवान,गीतेश बघेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे।








