.AD

पत्रकारिता और RTI के आड़ में अवैध वसूली: जांजगीर चांपा, खरसिया, रायगढ़ और बलौदाबाजार के कई लोगों पर आरोप

जांजगीर-चांपा। जिले के सरपंचों और सचिवों ने

पत्रकारिता और सूचना का अधिकार (RTI) की आड़ लेकर कथित रूप से अवैध वसूली और भयादोहन किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में विस्तृत लिखित शिकायत विभिन्न प्रशासनिक व शासकीय अधिकारियों को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि जांजगीर-चांपा जिले के कुछ लोगों सहित खरसिया, रायगढ़ और बलौदाबाजार क्षेत्र के कई व्यक्तियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग करते हुए बार-बार आवेदन लगाकर दबाव बनाया जाता है और बाद में समझौते के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।

इस संबंध में शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री छत्तीसगढ़, राज्य सूचना आयोग रायपुर, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, संभाग आयुक्त बिलासपुर, कलेक्टर जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत सीईओ जांजगीर-चांपा, जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला जनसंपर्क अधिकारी जांजगीर-चांपा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जांजगीर, आयकर विभाग (जीएसटी) कार्यालय जांजगीर, जिला पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष को भेजी गई है।


Related Articles