.AD

वनों को अग्नि से बचाना वनविभाग का प्रमुख कार्य - सिंहा

                छुरिया -वनविभाग द्वारा वनों को आग से बचाने के एवं ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र बागनदी अंतर्गत उप परिक्षेत्र छुरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक गण , वनविभाग के वन क्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, फायरवाचर एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी श्री हरि सूरजबली सिंहा ने कहा कि वनों को अग्नि से बचाना वनविभाग का प्रमुख कार्य है। इसके लिए दीर्घकालीन और अल्पकालीन उपायों की आवश्यकता है। वनों को आग से बचाने के लिए महुआ के मौसम में आमतौर पर मार्च -अप्रेल में सुखे पत्ते और फूल गिरने से पहले ग्रामीण अक्सर ज़मीन साफ करने के लिए आग लगाते है, जो बाद में पूरे जंगल में फ़ैल जाती है और जैव विविधता को नुक़सान पहुंचाती है। वहीं उपस्थित वन कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगियों और अग्नि प्रहरियों को संबोधित करते हुए सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री मुकेश कुमार दुबे ने महुआ पेड़ की नीचे की जगह को महुआ गिरने से पहले ही साफ करवाने एवं महुआ फूल बिनने वाले ग्रामीण भाई बहनों के एक रजिस्टर में नाम लिखकर हस्ताक्षर कराने और वनों में आग से बचाने जानकारी देने की बात कही। वनों को आग से बचाने आयोजित कार्यक्रम को प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल श्री ढालेन्द्र कुमार वर्मा,रूबी खिलारी, वनपाल श्री प्रेम लाल साहू सड़क चिरचारी,श्री विक्रम ठाकुर गैंदाटोला, श्री आदिल अहमद जी जोब, वनरक्षक सुश्री जया कौशल ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं उपस्थित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जनकलाल चौधरी, रेवाराम सिन्हा,एवन पडोटी वनों को आग से बचाने सुझाव दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वनरक्षक हिरेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में वनरक्षक श्री रविकुमार परसाई,लोकेश कुमार सलामे, रोशन साहू,संदीप मरकाम,अमन नरेटी, भोजेश्वर चनाप, किशोर कुमार साहू, गौरीशंकर कश्यप, सुश्री माधुरी कोर्राम,खिलेश्वर वर्मा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी श्री विनोद कुमार साहू, बीरबल दास साहू, राजेश कुमार, सहित भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने


Related Articles