.AD

कुआं में डूबने से युवक की मौत, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

बस्तर -भानपुरी थाना क्षेत्र के खोरखोसा में एक युवक की कुआं में डूबने से मौत हो गई। मृतक बलदेव ठाकुर (46) तुरपुरा खासपारा का निवासी है,अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक काम से ससुराल आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक नहीं आने पर आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह घर के बाड़ी में कुआं से पानी लेने गए तो बलदेव ठाकुर का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।


Related Articles