नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम बालेंगा के पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा के फॉलो वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला के नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम बालेंगा के पेट्रोल पंप के पास रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही पूर्व विधायक महेश गागड़ा की फालो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार मारी टक्कर जिससे दो लोगों की मौत हो गई स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। और कठोर कार्रवाई की मांग की पुलिस का कहना था की बाइक सवार राग साइड से आ रहा था।मृतक का नाम राम प्रसाद 25 वर्ष कमलेश 35 वर्ष निवासी उमरगांव दोनों राज मिस्त्री हैं।







