.AD

कांग्रेस संगठन को और सुदृढ़ बनाने अतिरिक्त प्रभार, जिला स्तर से ब्लॉक तक जिम्मेदारियां तय

नारायणपुर-जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के संगठन को अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान द्वारा पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस निर्णय से संगठनात्मक कार्यों में गति आने के साथ जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।


जारी आदेश के अनुसार, संजय राय को प्रभारी महामंत्री (संगठन) एवं शेख तौहीद को प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक) की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारी संगठनात्मक समन्वय एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। नंदलाल जायसवाल को नारायणपुर शहर/ब्लॉक प्रभारी, गजाननंद पटेल को छोटेडोंगर ब्लॉक प्रभारी, तामेश्वर उसेंडी को ओरछा ब्लॉक प्रभारी तथा संतोष राव (गुड्डू) को कोहकामेटा ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करते हुए कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


जिला कांग्रेस कमेटी परिवार की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।


Related Articles