.AD

राजू साहू(हरिकांत) बनाए गए महामंत्री,भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ता एवं नागरिक गणों में खुशी का माहौल

हाल ही में निर्वाचित हुए तहसील साहू समाज के अध्यक्ष

विजय साहू 

कसडोल - गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण देव और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के निर्देशन में समस्त पदाधिकारियों के सहमति से राजू साहू को कसडोल भाजपा मंडल के महामंत्री पद का दायित्व सौपा गया है। पूर्व में राजू साहू युवा मोर्चा के महामंत्री पद पर कार्यरत रहे।उनके द्वारा संगठन के कार्य में बढ-चढ़कर हिस्सा लिया गया है।कोविड के समय राजू साहू ने कोडिड मरीजों के भी उपचार और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया था। उनके इस कार्य को देखते हुए कसडोल मंडल को एक युवा नेतृत्व और सरल, सामाजिक सेवा भाव के धनी व्यक्ति की माँग लगातार शीर्ष नेतृत्व को की जा रही थी। राजू साहू के महामंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,आनंद यादव भाजपा जिला अध्यक्ष,कृष्णा अवस्थी जिला महामंत्री,मेला राम साहू जिला मंत्री,रामचंद्र ध्रुव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, चरणदास तेरहवंश जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, श्रीमति श्याम बाई साहू पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा, श्रीमति शीला वर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,राज कुमार जायसवाल वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, तिजराम विश्वकर्मा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा कसडोल, रविकांत बंजारे मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कसडोल, श्रीमति निर्मला साहू मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कसडोल, राजेश साहू मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कसडोल,धर्मेंद्र पैंकरा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा कसडोल, खम्मन वर्मा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कसडोल,बड़कू खान मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कसडोल, मंडल के यशस्वी अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी,मंडल के ऊर्जावान महामंत्री अनिल श्रीवास,मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार बारीहा, मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रिका पटेल, मंडल के उपाध्यक्ष श्रीमति नर्मदा यादव, कटगी मंडल के अध्यक्ष अंजीव जायसवाल, कटगी मंडल के महामंत्री अटल संतराम वर्मा एवं युवा मोर्चा के साथी अजय श्रीवास,अभिजीत श्रीवास, समारु केवंट जी, रोशन मांझी जी, आकाश साहू , अजीत साहू , भानु शंकर मांझी एवं कसडोल व कटगी मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से नवनियुक्त भाई राजू साहू (हरिकांत) को भाजपा मंडल महामंत्री बने पर बधाई दिया।


Related Articles