कसडोल में ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद सदस्य आकाश जायसवाल हुए शामिल
विजय साहू
कसडोल। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कसडोल क्षेत्र में ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर ज्वारों का विधिवत विसर्जन किया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य आकाश जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
ज्वारा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय समिति एवं नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







