.AD

लखेश्वर बघेल बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रतिपक्ष

🟠बस्तर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

रायपुर - बस्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधायक श्री लखेश्वर बघेल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल का उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति न केवल बस्तर विधानसभा बल्कि समस्त बस्तर जिला एवं प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान की बात है।


🟠श्री बघेल लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभाते आए हैं वे लगभग 15 वर्षों तक बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रहे तथा बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किया संगठनात्मक मजबूती, जमीनी जुड़ाव और जनहित के मुद्दों पर सतत सक्रियता के कारण वे क्षेत्र में एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित हुए।


🟠विधानसभा चुनावों में उन्होंने वर्ष 2013, 2018 और 2023 में लगातार जीत दर्ज कर तीसरी बार बस्तर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है वर्ष 2013 में पहली बार विधायक बनने पर उन्हें विधायक दल का मुख्य सचेतक चुना गया था वर्ष 2018 में पुनः निर्वाचित होने के पश्चात उन्होंने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और आदिवासी समाज के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण पहल कीं।


🟠वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दो वर्ष के भीतर ही उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल का उपनेता प्रतिपक्ष चुना जाना उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।


🟠इतना ही नहीं, वर्ष 2024-2025 में छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से उन्हें उत्कृष्ट विधायक के रूप में भी चयनित किया गया, जो उनके सक्रिय, प्रभावी और जनोन्मुखी कार्यशैली को दर्शाता है


🟠इसी क्रम में कांग्रेस विधायक दल में श्री लखेश्वर बघेल को उपनेता, श्री डलेश्वर साहू को मुख्य सचेतक एवं श्री दिलीप लहरिया को उप सचेतक नियुक्त किया गया है।


🟠श्री बघेल की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से बस्तर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में उत्साह का माहौल है पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर व्यक्त किया गया यह विश्वास निश्चित ही संगठन को मजबूती प्रदान करेगा तथा विधानसभा में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक सिद्ध होगा।


Related Articles