नारायणपुर में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का सम्मान किया
नारायणपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला नारायणपुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस को सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाते हुए जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास एवं महतारी वंदन योजना के लाभान्वित हितग्राहियों का साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि शासन की योजनाओं से उनके जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और सम्मान का भाव सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने सरकार की पहल को गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बताया।
वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमानंद (नानु) नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि युवामोर्चा संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुँचाने हेतु सतत सक्रिय है तथा जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के भाव से ओतप्रोत रहा।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री दीपेंद्र भोयर, सुमित बेसरा हेमंत भोई, निलेश बघेल, गोपाल दुग्गा और सन्नी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








