.AD

अकलतरा: क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र सिंह को संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिले जांजगीर चांपा -अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राघवेंद्र सिंह को संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। संघ ने पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी विभाग को हिंदुस्तान लाइफ केयर लिमिटेड, जो भारत सरकार का एक उपक्रम है, को सौंपे जाने के प्रस्ताव का विरोध जताया।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय से विभागीय कर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विधायक से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में उठाने की मांग की। विधायक श्री राघवेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा करने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर अकलतरा एवं बलौदा क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related Articles