.AD

सुखराम मधुकर बने भारतीय जनता मजदूर संघ के संयुक्त प्रदेश महामंत्री

जांजगीर - जिले जांजगीर चांपा मे श्रमिक कल्याण व सहयोग हेतु भारतीय जनता मजदूर संघ ने इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्पूर्ण राष्ट में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई है। आदरणीय शांत प्रकाश जाटव राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अनुशंसा निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रकाश अनंत ने सुखराम मधुकर को संयुक्त महामंत्री छग़ (निर्माण श्रमिक फोरम) मनोनित किया है और कामना की है कि इस क्षेत्र में कार्य करते हुए इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु कार्य करने हेतु ऊर्जावान कार्यकर्ता संघ में जोड़ेगे, संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगे।


भारतीय जनता मजदूर संघ देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों को कल्याण हेतु विभिन्न रूप में कार्य कर रहा है सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए दी जा रही योजनाओं के बारे में कैंप लगाकर छोटी गोष्ठियां कर अवगत करना संघ का मुख्य उद्देश्य है।

मधुकर की नियुक्ति को लेकर श्रमिक व मजदूर एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्यापत है उनकी नियुक्ति से संगठन को धरातल पर और मजबूती मिलेगी


Related Articles