सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग की बैठक कोंडागांव कलार समाज भवन मे हुई सम्पन्न
आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा
कोंडागांव - सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग की बैठक कोंडागांव कलार समाज भवन मे सम्पन्न हुई जिसमे दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, कांकेर एवं कोंडागांव जिले के सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के प्रमुख सामाजिक प्रीतिनिधि सम्मिलित हुए जहाँ पर पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी एवं आगामी दिनों मे होने वाले प्रदर्शन की रुपरेखा तैयार की गयी ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने एलान किया है की 24 दिसंबर को पेशा दिवस मनाया जायेगा परन्तु यही स्पष्ट नहीं है कि पेशा क्षेत्र मे निवासरत पिछड़ावर्ग समाज के प्रति सरकार की क्या मंशा है।सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की पूर्व से ही मांग रही है कि पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये एवं पेशा क़ानून मे बस्तर मे निवासरत पिछड़ावर्ग समाज को सम्मिलित किया जाये इसी मांग को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा बस्तर संभाग अंतर्गत प्रत्येक जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा और मांग किया जायेगा कि पेशा क़ानून मे बस्तर मे निवासरत मूलनिवासी पिछड़ा वर्ग समाज अंतर्गत आने वाले जाती समाज को आदिवासियों कि श्रेणी मे रखते हुए समान अधिकार दिया जाये।बस्तर मे निवासरत गोंड मुरिया के साथ साथ कलार, मरार, तेली कोष्टा, गांडा, केंवट, राउत पनका जैसे सभी स्थानीय जातियों को पुरातन समय से 12 भाई के नाम से जाना जाता है इसलिए सरकार हमारे आपसी भाईचारे मे सेंधमारी करने का काम न करें।बैठक मे सम्पूर्ण बस्तर संभाग के सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारी प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।









