.AD

किरंदुल परियोजना ‘‘ प्‍लेटिनम अवार्ड ’’ से सम्‍मानित

किरँदूल - 23 दिसंबर 2025 को एनएमडीसी लिमिटेड, बैलाडीला आयरन ओर माइन किरंदुल कॉम्प्लेक्स को Honourz Excellence Awards, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भव्‍य समारोह में “Honourz Environment Excellence Award 2025” मेटल और माइनिंग सेक्टर के अंतर्गत “प्लेटिनम अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतिष्ठित पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सम्मेलन (EHS) भी आयोजित किया गया। यह अवार्ड किरंदुल परियोजना प्रमुख रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक और अवनीश शर्मा, उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा एबी शिवाने, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) PVSM, AVSM, VSM, पूर्व निदेशक, जनरल मैकेनाइज्ड फोर्सेस और स्ट्राइक कॉर्प्स कमांडर, भारतीय सेना के करकमलों से प्राप्‍त किया। 

इस पुरस्कार के माध्यम से एनएमडीसी लिमिटेड की पर्यावरण संरक्षण और सुधार में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता दी गई, जो विभिन्न परियोजनाओं और पहलों के जरिए प्राप्त की गई है। यह सम्मान एनएमडीसी लिमिटेड की सतत खनन प्रथाओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और खनन क्षेत्र में पर्यावरण के अनुकूल संचालन और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए संगठन के निरंतर प्रयासों को उजागर करता है।इस प्रतिष्ठित पुरस्‍कार के लिए परियोजना प्रमुख ने सभी को बधाई दी।


Related Articles