कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बुधराम नेताम ने जारी किया कार्यकारी अध्यक्षो की सूची
नरेन्द्र देवांगन बने कोंडागांव शहर अध्यक्ष गौतम साहू माकड़ी संजय करन को मिली कोंडागांव ब्लॉक की जिम्मेदारी
कोंडागांव - रविवार शाम को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम की ओर से एक पत्र जारी किया गया जिसमे कोंडागांव शहर कोंडागांव ग्रामीण एवं माकड़ी ब्लॉक मे कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति का उल्लेख है। कोंडागांव शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन माकड़ी ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष गौतम साहू कोंडागांव ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष संजय करन को बनाया गया है।इस नियुक्ति को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हर्ष जाहिर किया है सभी ने शुभकामनायें प्रेषित की है।